{"_id":"663e57b4716e49e41304c257","slug":"demand-for-re-evaluation-of-answer-sheets-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103080-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर पुस्तिकाओं के पुन: मूल्यांकन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर पुस्तिकाओं के पुन: मूल्यांकन की मांग
Fri, 10 May 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को परिषद के नगर मंत्री एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और मनीष बिष्ट के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि इन दिनों विवि की ओर से विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो रहे हैं। आरोप लगाया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने पुन: मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कोमल, प्रियांशु, पंकज, करन, मनीषा, पायल, अंजलि, सुनीता, श्वेता, संदीप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन