फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for one way road

शारदा अप स्ट्रीम से खनिज निकासी को बनाया जाए वन-वे मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for one way road
टनकपुर में तहसील दिवस में जिलाधिकारी एसएन पांडेय को समस्या बताते फरियादी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर और बनबसा में आयोजित थाना दिवस में कानून व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याएं दर्ज र्हुइं। खनन कारोबारियों और वाहन मालिकों ने शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी के लिए वन-वे मार्ग बनाए जाने की मांग उठाई। वहीं बनबसा में भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम पर दौड़ रही अवैध बसों पर अंकुश लगाने की मांग उठी।
विज्ञापन

टनकपुर में कोतवाल धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में शक्तिमान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर, खनन व्यवसायी महेश सिंह आदि ने शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी के लिए वन-वे मार्ग बनाए जाने की मांग उठाई। कोतवाल ने कहा कि इसके लिए स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बनबसा में सीओ विपिन चंद्र पंत की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में भूपेंद्र थ्वाल ने पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर घूमते लावारिस पशुओं पर अंकुश लगाने, आलम खान ने एनएचपीसी कॉलोनी में अवैध बाइकों के आवागमन पर अंकुश लगाने, सलीम बख्श ने क्षतिग्रस्त एनएचपीसी मार्ग की मरम्मत कराए जाने, और लईक ने भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की आड़ में अवैध रूप से दौड़ रही बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग उठाई। सीओ पंत ने आश्वस्त किया कि समस्याओं से संबंधित विभागों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना दिवस में 55 लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें
चंपावत। माह के प्रथम मंगलवार को जिले के सभी कोतवाली और थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। चंपावत कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी ध्यान सिंह की अध्यक्षता और प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के संचालन में आयोजित थाना दिवस में 55 लोगों की शिकायतें दर्ज कराई। ग्राम प्रधान, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, टैक्सी यूनियन संचालक, नगर पालिका अध्यक्ष आदि शामिल हुए। उन्होंने अपने अपने वार्ड, ग्राम, क्षेत्र से संबंधित समस्याएं बताई। क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने समस्याओं को सुना तथा निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed