{"_id":"6943022361a1bbd0c80a35f4","slug":"demand-for-issuing-government-order-for-saryu-lift-scheme-champawat-news-c-229-1-shld1019-133102-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरयू लिफ्ट योजना का शासनादेश जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरयू लिफ्ट योजना का शासनादेश जारी करने की मांग
Thu, 18 Dec 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लिए स्वीकृत सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का शासनादेश जारी करने की लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने मांग उठाई। जल्द सरयू लिफ्ट योजना का शासनादेश जारी होकर कार्य शुरू न होने पर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी गई है। बुधवार के विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरयू लिफ्ट योजना की स्वीकृति का श्रेय लेने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि नगर में पानी के लिए उन्होंने पूर्व में आठ दिन धरना-प्रदर्शन किया था। जब तक सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के टेंडर नहीं हो जाते हैं तब तक समिति योजना का धरातल पर आना नहीं मानेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार शासनादेश जारी करने पर देरी करती है तो वह दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे। बैठक में मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, गोपाल कनौजिया, लोकेश पांडेय, रमेश बिष्ट, राजकिशोर साह, अजय गोरखा, अजय बिष्ट, दीपक साह आदि थे।
विज्ञापन