{"_id":"5c3a1f99bdec2273356ef201","slug":"demand-for-increasing-grade-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेड पे बढ़ाने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेड पे बढ़ाने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग
Sat, 12 Jan 2019 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में बैठक करते चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की बैठक में ग्रेड पे बढ़ाने और वेतन विसंगति दूर किए जाने सहित सात सूत्री मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को गोरलचौड़ मैदान में महासंघ जिलाध्यक्ष ईश्वरी दत्त गहतोड़ी की अध्यक्षता और कैलाश सिंह मेहता के संचालन में हुई बैठक में राज्य सरकार की ओर से वर्तमान में निर्धारित की गई वेतन भत्तों की दरों को लेकर आक्रोश प्रकट किया गया। बैठक में तय किया गया कि जिला कार्यकारिणी का गठन फरवरी के दूसरे सप्ताह में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वक्ताओं ने वर्तमान वेतन भत्तों की दरों में बढ़ोत्तरी न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां जोत सिंह, प्रभाकरण चंद्र, सतीश चंद्र जोशी, सुंदर सिंह, चिंता सिंह, गणेश चंद, जगदीश गड़कोटी, भूपाल सिंह धौनी, कैलाश सिंह, गोविंद बल्लभ ओली, लक्ष्मी दत्त पांडेय, मनोज कुमार, ईश्वरी लाल, नवीन सिंह आदि थे।
विज्ञापन