{"_id":"6112bf7a8ebc3ef3956d0713","slug":"demand-for-flood-control-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4341395196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नानघाट के सुरक्षा कार्य से कॉलोनी के नाखुश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नानघाट के सुरक्षा कार्य से कॉलोनी के नाखुश, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शारदा स्नानघाट में प्रदर्शन करते लोग। (विज्ञप्ति)
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा स्नानघाट में कटाव से सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग ने वायरक्रेट बनवाए हैं लेकिन शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों ने इसे नाकाफी बता विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने घाट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
शारदा की बाढ़ ने कटाव कर स्नानघाट के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे घाट के आसपास रहने वाले शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों में दहशत है। डीएम के निर्देश पर हो रहे सिंचाई विभाग के सुरक्षा कार्य से लोग संतुष्ट नहीं हैं।
उनका कहना है कि करोड़ों की लागत से बने घाट को नदी क्षति पहुंचा रही है, ऐसे में महज वायरक्रेट डालकर कटाव को रोकना संभव नहीं है। उन्होंने विभाग के सुरक्षा कार्य को सरकारी धन का दुरुपयोग बता सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि नदी का तेज प्रवाह जब स्नानघाट को क्षति पहुंचा रहा है तो भविष्य में और नदी आसपास के मकानों को भी अपनी जद में ले सकती है। प्रदर्शन करने वालों में अविनाश, मीना सागर, राकेश, नेतराम, लक्ष्मी, मुन्नी, शकुंतला, नीलम, शांति मंगली आदि थे।