फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for campus status to Champawat College

चंपावत महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for campus status to Champawat College
चंपावत महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्रनेता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा देने की मांग को लेकर छात्र मुखर हो गए हैं। इस संबंध में छात्रों की ओर शनिवार को प्राचार्य डॉ.राधेश्याम भट्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विधेयक पारित कर सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय का गठन किया गया। इसके तहत अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को कैंपस का दर्जा दिया गया है, जबकि चंपावत के किसी भी महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा नहीं दिया गया है। इससे छात्र-छात्राओं में अत्यधिक रोष है। कहा गया है कि इससे पूर्व भी छात्रों की ओर से फरवरी माह में ज्ञापन देकर चंपावत महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से छात्रों का धैर्य जवाब देने लगा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की गई तो महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने के साथ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कार्की के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में विशाल महराना, अंकित खर्कवाल, मीनू चौधरी, रजत तड़ागी, कुशाग्र वर्मा, गौरव टम्टा, प्रमोद बडेला, बसंत जोशी, मनीष महर आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed