फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for 700 quintals of potato seeds in the district

Champawat News: जिले में 700 क्विंटल आलू बीज की मांग

Sat, 20 Jan 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for 700 quintals of potato seeds in the district
चंपावत में खेत में आलू बुवाई करती महिलाएं। संवाद
चंपावत। जिले में उद्यान विभाग ने 200 क्विंटल आलू बीच वितरण का काम शुरू कर दिया है। अभी काश्तकारों को 500 क्विंटल बीज बांटा जाना है। विभाग का दावा है कि अगले माह तक सभी को बीज बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में उद्यान विभाग ने काश्तकारों के लिए निदेशालय को 700 क्विंटल आलू बीज की मांग भेजी थी। इसके सापेक्ष विभाग को कुर्फी ज्योति प्रजाति का 200 क्विंटल आलू बीज ही भेजा गया है। जिले में विभिन्न सचल दल केंद्रों के माध्यम से लोहाघाट, खेतीखान, देवीधुरा, रौसाल और चंपावत में आलू बीज वितरण का काम किया जा रहा है। विभाग को आलू फेडरेशन मदकोट मुनस्यारी उपलब्ध कराता है। यहां का आलू स्वाद और सेहत में बेहतर होता है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पंत ने बताया कि आलू बीज में 50 फीसदी की सब्सिडी के बाद 1900 रुपये क्विंटल के हिसाब से विभाग की ओर से आलू काश्तकारों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी या मार्च माह तक आलू बीज वितरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इधर, कुछ स्थानों पर महिलाओं ने घर के तैयार आलू बीज की बुआई शुरू कर दी है। काश्तकार लक्ष्मी, अनीता राय का कहना है कि बारिश नहीं होगी तो आलू की फसल अच्छी होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed