{"_id":"594ea15e4f1c1bd45b8b458d","slug":"delhi-s-death-due-to-slipping-of-foot-and-falling-into-a-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलकर खाई में गिरने से दिल्ली के सैलानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलकर खाई में गिरने से दिल्ली के सैलानी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से अपने भाई के साथ लोहाघाट घूमने आए एक युवक की पांव फिसल कर गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली से अपने भाई के साथ लोहाघाट घूमने आए एक युवक की पांव फिसल कर गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। दो दिन पूर्व दोनों भाई लोहाघाट निवासी अपने एक मित्र के यहां आए हुए थे। फायरब्रिगेड और पुलिस की चीता मोबाइल टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को दिल्ली के जंगपुरा निवासी मंथन श्रीवास्तव (39) पुत्र रमेश श्रीवास्तव अपने बड़े भाई हेमंत श्रीवास्तव (41) के साथ दिल्ली से नैनीताल घूमने आए हुए थे। बृहस्पतिवार को वह नैनीताल से लोहाघाट में अपने मित्र अन्नू ढेक के यहां आए। शनिवार अपरान्ह दोनों भाई अपने एक साथी एलएम गहतोड़ी के साथ अपनी कार (डीएल 9सीएल/3937) से पंचेश्वर मार्ग की ओर घूमने निकले। करीब तीन बजे देवीधार स्थित भागीरथी संस्थान से करीब 100 मीटर आगे कार रोककर वह शौच के लिए उतरे। इसी दौरान हेमंत श्रीवास्तव सड़क किनारे शौच करने के लिए गए, तो एकाएक उनका पांव फिसल गया। जिससे वे करीब 800 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गए।
विज्ञापन
हेमंत को गिरता देख उनके साथी गहतोड़ी ने उन्हें बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी, लेकिन वह हेमंत को नहीं बचा सके। हेमंत को बचाने के प्रयास में वह भी सड़क से नीचे गिर गए। लेकिन सड़क से कुछ दूर पेड़ में अटकने से वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड कर्मी हरीश गिरि, राम सिंह, भूपेंद्र सिंह, दया, मुकेश कुमार पथनी और चीता मोबाइल टीम के बिहारी लाल, राकेश रौंकली ने खाई में जाकर बड़ी मुश्किल से शव को निकाला। शव को सड़क में लाने के लिए उन्हें दुर्गम रास्तों से होते हुए दो किमी पैदल चलकर देवीधार के रास्ते से आना पड़ा। बताया गया कि मृतक के भाई मंथन श्रीवास्तव पहले लोहाघाट में दवाइयों का कारोबार करते थे।
विज्ञापन