{"_id":"64e0f5276e833694640fce47","slug":"delhi-experts-took-stock-of-the-situation-for-the-master-plan-champawat-news-c-229-1-shld1009-1348-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मास्टर प्लान के लिए दिल्ली के विशेषज्ञों ने लिया हालात का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मास्टर प्लान के लिए दिल्ली के विशेषज्ञों ने लिया हालात का जायजा
Sat, 19 Aug 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में मस्टर प्लान से संबंधित बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत सूचना विभाग
चंपावत। जिले को आदर्श बनाने के लिए अगले 18 साल का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। शनिवार को कलक्ट्रेट में दिल्ली वास्तुकला विद्यालय के प्रोफेसर पीएसएन राव, प्रोफेसर आरडी और प्रोफेसर अशोक कुमार ने मास्टरप्लान की बिंदुवार बारीकियां बताईं। वर्ष 2041 तक चंपावत, लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्रों की अनुमानित 50 हजार की आबादी के लिए योजनाओं के निर्माण के साथ सुविधाओं के विस्तार का खाका खींचा गया।
डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि शहरी विकास सहित विभिन्न विभागों को योजनाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए विभागों को पूर्व में हुई घोषणाओं के अलावा औचित्यपूर्ण योजनाओं को बताने के निर्देश दिए गए। डीएम ने दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम को भूमि के दस्तावेज शीघ्र देने के एडीएम और एसडीएम को निर्देश दिए।
गोरलचौड़ और गोल्ज्यू मंदिर क्षेत्र का एक मास्टर प्लान अलग से तैयार कराया जाएगा। चंपावत में प्रस्तावित बाइपास से लगे गांवों के अलावा मानेश्वर से पल्सों, ढकना बडोला, सीलिंगटाक, चौकी आदि क्षेत्रों को भी मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा। किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण संस्था को शामिल करने की बात कही गई।
विज्ञापन
बैठक में टाटा परामर्शदाता एजेंसी के दीपांकर दत्त, अभिनय प्रसाद संतोषी, शहर वास्तुकार हरिशंकर सिंह बिष्ट, डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, आकाश जोशी, सीओ वीएस कुटियाल, ईओ अशोक वर्मा, भूपेंद्र जोशी, सीडीओ आरएस रावत, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, सीईओ आरसी पुरोहित आदि मौजूद थे।
मास्टर प्लान में शामिल होने वाले मुख्य बिंदु
परिवहन, यातायात, पार्किंग व्यवस्था, जल निकासी, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन सुविधा, नगर सौंदर्यीकरण, कूड़ा निस्तारण प्रबंधन, सुरक्षा, रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण।