फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dek XI and XI won Frtyal

ढेक इलेवन और फर्त्याल इलेवन ने मुकाबले जीते 

Tue, 13 Dec 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 13 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
Dek XI and XI won Frtyal
ढेक इलेवन और फर्त्याल इलेवन ने मुकाबले जीते  - फोटो : अमर उजाला
रायनगर चौड़ी खेल मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले हुए। ढेक इलेवन ने गुमदेश एकादश को शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन समिति को 2100 रुपए की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन


पहले मैच में फर्त्याल इलेवन ने सिरमोली एकादश को हराया। फर्त्याल इलेवन ने निर्मल फर्त्याल के शानदार 42 रनों की बदौलत 188 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का  पीछा करते हुए सिरमोली की टीम 74 रनों में ढेर हो गई। विजेता टीम के निर्मल फर्त्याल को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में ढेक इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 166 रन बनाए। गुमदेश की टीम 158 रनों में आउट हो गई।  विजेता टीम के प्रवीण ने 62 रनों की शानदार पारी खेली। प्रवीण को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग पारस फर्त्याल, नीरज मेहरा, स्कोरिंग नीरज करायत ने की। प्रतियोगिता के संचालन में सरू करायत, नीरज करायत, पारम  फर्त्याल, नीरज मेहरा आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राईकोट बुंगा अंतिम चार में पहुंची
लोहाघाट (चंपावत)। एबटमाउंट में चल रही मां झूमाधुरी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे क्वार्टर फाइनल में राईकोट बुंगा ने कलीगांव इलेवन को हरा अंतिम चार में जगह बनाई। कलीगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10.3 ओवरों में 62 रन बनाए।  लक्ष्य का पीछा करते हुए राईकोट बुंगा की टीम ने 6.2 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। तीन विकेट लेने वाले विजेता  टीम के पंकज को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग पवन कुंवर, अंकित  ढेक और स्कोरिंग अमित ने की। आयोजक गिरीश कुंवर ने बताया कि बुधवार को कर्णकरायत स्पोर्ट्स क्लब और रॉयल क्लब चांदमारी के बीच पहला सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed