{"_id":"1048b466c57451df3194f45d05882d00","slug":"degree-from-college-this-semester-bsc-bcom-approval-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से बीएससी, बीकॉम की मंजूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से बीएससी, बीकॉम की मंजूरी
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के टनकपुर दौरे में की गई घोषणाओं पर अमल होने लगा है। राजकीय महाविद्यालय में इसी सत्र से बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं शुरू करने के आदेश मिल गए हैं, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के लिए फार्मों की बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर स्थानीय दौरे में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसी सत्र से बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं शुरू कराने की घोषणा की थी। जिस पर कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने अमल करते हुए कक्षाओं के संचालन की मंजूरी दे दी है। प्राचार्य डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन फार्मों का वितरण शुरू कर दिया गया है। फार्म 11 जुलाई तक बांटे जाएंगे। 16 जुलाई तक फार्म जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कॉलेज में बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं शुरू होने पर छात्रनेताओं समेत नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट, अनिल चौधरी, अनिल सिन्हा, कैलाश चंद्र शर्मा, नागरमल शर्मा, पूरन सिंह पडियार, चंदन बिष्ट, योगेंद्र सिंह ज्याल, भैरव दत्त पांडेय आदि ने खुशी जताते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
विज्ञापन