{"_id":"67800ad58e63e2399e0be5ea","slug":"degree-college-gets-pg-status-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-118180-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डिग्री काॅलेज को मिले पीजी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डिग्री काॅलेज को मिले पीजी का दर्जा
Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उच्च शिक्षा और तकनीकी सचिव डाॅ. रंजीत सिन्हा ने डिग्री काॅलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रयोगशालाओें को देखा और प्राध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर काॅलेज को पीजी का दर्जा दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
बुधवार देर शाम को उच्च शिक्षा औरत तकनीकी सचिव डाॅ. सिन्हा ने काॅलेज की सभी प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संगीत विभाग की प्रयोगशाला की व्यवस्था को सराहा और संगीत विभाग के प्रभारी डाॅ. पंकज उप्रेती से राग आदि के बारे में जानकारी ली। विज्ञान विषयों की प्रयोगशालाओं की बारीकी से जायजा लिया।
सचिव का प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी और स्टाफ ने स्वागत किया। इस मौके पर संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डाॅ. मुकेश पांडे, मंडी परिषद के उप महाप्रबंधक केएस बृजवाल, काॅलेज के चीफ प्रॉक्टर डाॅ. अब्दुल शाहिद आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने छह सूत्री ज्ञापन सौंपा
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर पीजी का दर्जा दिलाने, भूगोल विषय रिक्त पद पर शिक्षक की नियुक्ति, एमएससी और एम काॅम की कक्षाएं संचालित करने, स्नातक स्तर पर इतिहास, कला, संस्कृत, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान विषयों की स्वीकृति, स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थ शास्त्र, संगीत, शिक्षा शास्त्र, एमए में गणित विषयों की स्वीकृति, पुस्तकालय में पुस्तकों की पर्याप्त व्यवस्था की मांग उठाई। इस दौरान विक्रम, सैफ, अजय, उदित आदि मौजूद रहे।