{"_id":"57866a994f1c1b081b13e7f3","slug":"defeated-5-1-by-nainital-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 5-1 से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 5-1 से रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 5-1 से हराया
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड सुपर लीग फुटबाल मैच के दूसरे दिन नैनीताल एफसी लेक ने ऊधमसिंह नगर वारियर्स को 5-1 से हराकर बढ़त हासिल की है। मैच देखने को रोज खेल प्रेमियों और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
टनकपुर स्टेडियम में आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर खेले जा रहे फुटबाल मैचों के तहत बुधवार को नैनीताल एफसी लेक और ऊधमसिंह नगर वारियर्स के बीच मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के शुरुआत से ही नैनीताल के खिलाड़ियों ने ऊधमसिंह नगर की टीम पर दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन
मध्यांतर से पहले ऊधम सिंह नगर के गोपाल जोशी ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन कुछ ही क्षणों बाद नैनीताल के अमनदीप सिंह ने भी गोल दागकर मुकाबला बराबर कर दिया। मध्यांतर बाद नैनीताल के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक लगातार पांच गोल कर टीम को 5-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन
नैनीताल की और से अमनदीप, निर्मल बिष्ट ने दो-दो और स्टीफन ने एक गोल किया। मैच के रेफरी तमिलनाडु के पालसन मोरिस और लाइनमैन झारखंड के परमेश्वर, ओडिसा के सुब्रत रोहित एवं उत्तराखंड सुरेंद्र सिंह रावत थे। निर्णायक मंडल में उत्तराखंड सुपर लीग के चेयरमैन टेक्निकल धीरेंद्र सिंह चौहान, आब्जर्बर शंकर लाल, संजय शाह, लक्ष्मण सिंह पाटनी, जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता आदि शामिल थे। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि आरएस रौतेला, नरेंद्र कार्की आदि मौजूद थे।
आज होंगे दो मुकाबले
आयोजक कमेटी के कोआर्डिनेटर नरेंद्र ठकुराठी ने बताया कि सुपर लीग फुटबाल मैचों के तहत बृहस्पतिवार को दो मुकाबले होंगे। दोपहर दो बजे से कार्बेट एफसी टाईगर्स एवं चंपावत हिल्स के बीच मैच होगा। दूसरे मैच में अल्मोड़ा बुरांश एवं बागेश्वर एफसी काफल्स के बीच भिड़ंत होगी।