फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Defeat infection with covid curfew

कोविड कर्फ्यू से संक्रमण को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Defeat infection with covid curfew
चंपावत। चंपावत जिले में कोरोना संक्रमण की सबसे ज्यादा मार मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा पर पड़ी। जिले में इस साल अप्रैल से अब तक हुई 44 मौतों में से 25 इसी इलाके के हैं। ये 25 मौतें सिर्फ 33 दिन (16 अप्रैल से 18 मई तक) में हुई। लेकिन बीते नौ दिन से मैदानी क्षेत्र में न केवल कोरोना संक्रमण पर काबू हुआ है, बल्कि कोई भी जान नहीं गई है। और ये सब हुआ टनकपुर-बनबसा में 27 अप्रैल से लगे कोविड कर्फ्यू से।
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा क्षेत्र अप्रैल से चंपावत जिले का सबसे हॉट स्पॉट बना हुआ था। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या से लेकर मौत का ग्राफ खासा उछाल मार रहा था। इसके चलते जिला प्रशासन ने मैदानी क्षेत्र में 27 अप्रैल से कोविड कर्फ्यू लगाया। बाद में 11 मई से पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगा। इस कर्फ्यू से टनकपुर-बनबसा में अब हालात नियंत्रण में हैं। बीते 19 दिन में यहां सिर्फ 249 लोग संक्रमित (संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत) आए। जबकि इससे पूर्व 27 अप्रैल से आठ मई तक 505 लोग संक्रमित (संक्रमण दर 8.65 प्रतिशत) थी। वहीं मैदान में 16 अप्रैल से 18 मई तक 25 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। लेकिन 18 मई के बाद एक भी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई।
विज्ञापन

उठाए ये कदम:
-कोरोना जांच में तेजी। इस अवधि में 19413 लोगों की जांच हुई।
-स्वास्थ्य विभाग के सचल दस्ते को गांवों में भेजकर सैंपलिंग कराना।
-अस्पताल के अलावा स्टेडियम में 50 और पर्यटक आवास गृह में 15 बैडों की सुविधा।
-नगर पालिका द्वारा सैनिटाइजेशन और सफाई के काम को बढ़ाया गया।
कोट
पूर्णागिरि तहसील में कोरोना संक्रमण पर अब काबू है। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा 27 अप्रैल से टनकपुर-बनबसा में लगाया गया कर्फ्यू बड़ा कारण रहा। इसके अलावा जिले के प्रवेशद्वार जगबुड़ा और सभी प्रवेश बिंदुओं पर कोरोना जांच, संक्रमितों को आइसोलेट करना, सैनिटाइजेशन में तेजी और आम लोगों के सहयोग की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु कफल्टिया,
एसडीएम, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed