{"_id":"5c38d980bdec22732421355f","slug":"deepak-is-working-for-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले को रोशन कर रहे दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले को रोशन कर रहे दीपक
Fri, 11 Jan 2019 11:29 PM IST
kamlesh kamlesh
नवल जोशी लोहाघाट (चंपावत)।
नवल जोशी लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
दीपक अधिकारी, कराटे कोच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कराटे खिलाड़ी और कोच दीपक अधिकारी ने चंपावत जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। कराटे में उन्होंने न सिर्फ दर्जनों पदक हासिल किए, बल्कि जिले के कई कराटे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में रानीखेत से कराटे का प्रशिक्षण लेने के बाद दीपक अधिकारी (30 वर्ष) उत्तराखंड कराटे फेडरेशन से जुड़े। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर केरल में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थाईलैंड में स्वर्ण पदक, श्रीलंका और काठमांडू में कांस्य पदक जीतकर जिला, राज्य और देश का नाम रोशन किया। वह जिला खेल विभाग में कराटे कोच के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
बताया कि चंपावत की कराटे खिलाड़ी साक्षी बिष्ट, ज्योति बिष्ट, अंकित पांडेय, मोहित बिष्ट, यशराज करायत, वत्सला जोशी, मयंक दुग्ताल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में चंपावत में 150 युवक, युवतियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दीपक ने बताया कि उनके कोच संजीव कुमार जांगड़ा, एएस एलबम बाबू, काठमांडू के कोच साजन श्रेष्ठा की ओर से लगातार उनका और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर कराटे की हर विधा में दक्ष किया जाता रहा है।