फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deep Mahotsava in Khalgada Lohaghat

खालगढ़ा का तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Deep Mahotsava in Khalgada Lohaghat
लोहाघाट के खालगढ़ा में आयोजित सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते झूलाघाट क? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। खालगढ़ा में तीन दिनी सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। महोत्सव की अंतिम शाम झूलाघाट के कलाकारों के नाम रही। महोत्सव में देवभूमि जागरण समिति झूलाघाट के कलाकारों ने ‘हिरदा मोके ले भेंट’, ‘मेरी चेलि गै ससुराल’, ‘क्रीम-पौडरा घिसनी किले ना मेरी निर्मला’ की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पुष्कर बोहरा, मोहन पाटनी ने आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान महोत्सव समिति की उपाध्यक्ष और प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, पुष्पा पाठक, चांद बोहरा, मोहित पांडेय, कमल पांडेय, हयात सिंह बोहरा, कमला भट्ट, मनीष भट्ट, लक्ष्मण दत्त भट्ट, मदन कलौनी, दीपक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेश्वर के ललित ने जीती स्कूटी
लोहाघाट (चंपावत)। खालगढ़ा के क्षेत्रीय सीमा दीप महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। लकी ड्रॉ में मानेश्वर के ललित जोशी ने स्कूटी जीती। सूरज भट्ट को वॉशिंग मशीन, तन्नू धौनी को एलईडी टीवी, लाल सिंह अधिकारी को लकी ड्रॉ में मिक्सी मिली। निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर चमदेवल के हरीश पुजारी प्रथम, मानस जोशी द्वितीय रहे। इस दौरान कुंवर सिंह प्रथोली, आनंद ओली, हरीश कलौनी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed