फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Debris came in Bharatoli, pickup got stuck

Champawat News: भारतोली में आया मलबा, पिकअप फंसी

Tue, 05 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 05 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Debris came in Bharatoli, pickup got stuck
चंपावत-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन पर आया मलबा। स्रोत : यात्री
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के चलते लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। मलबे में एक पिकअप फंस गई। गनीमत रही कि उसमें सवार सवार चालक समेत ------ लोग पहले ही बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते शाम करीब चार बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारतोली क्षेत्र में पहले भी भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या काफी गंभीर हो जाती है। बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि एनएच पर आए मलबे को हटाने के लिए दोनों ओर से दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही एनएच पर यातायात सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन

--
बारिश के चलते डेंजर जोन स्वाला में आवाजाही थमी, हल्के वाहनों के लिए खोला
चंपावत। चंपावत में दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुई तेज बारिश के चलते चंपावत-टनकपुर एनएच पर स्वाला डेंजर जोन पर शाम करीब तीन बजे मलबा और बोल्डर आने से मार्ग बंद हो गया। इससे सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। एनएच ने जेसीबी मशीन लगातार घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को छोटे वाहनों के लिए सुचारु किया। फिलहाल फंसे वाहनों को निकालने का काम किया जा रहा है। यात्री मुकेश ने बताया कि तीन बजे से एनएच पर फंसे रहे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे वाहनों को निकालने के बाद एनएच पर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात बंद किया जाएगा। नगर में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पांच ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं जिन्हें खोलने का काम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed