फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Death By Drawning in Banabasa

जगबूड़ा में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Death By Drawning in Banabasa
तालाब में डूबा किशोर राहुल। फाइल फोटो , (फाइल संख्या छह के लिए) - फोटो : TANAKPUR
पारा बढ़ने के साथ-साथ नदियों, झीलों और नहरों में नहाने के दौरान डूबने से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को कॉर्बेट फॉल में नहाते वक्त जहां दो छात्रों की मौत हो गई थी, वहीं सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर किशोर समेत दो और लोगों की नहाने के दौरान डूबने से जान चली गई।
विज्ञापन

1- बनबसा : जगबूढ़ा नदी में डूबने से किशोर की मौत
बनबसा (चंपावत)। देवीपुरा रेलवे ट्रैक के करीब जगबूड़ा नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई।
मझगांव निवासी रोहित सिंह उर्फ राहुल (15) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोस्तों के साथ नहाने के लिए देवीपुरा के पास जगबूड़ा नदी में गया था। तभी वह डूब गया। पुलिस के गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश की। दोपहर करीब 3:30 बजे उसका शव बरामद हुआ। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि पंचनामे के बाद किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने बताया कि मृतक के घर पर उसकी बूड़ी दादी, मां, एक बड़ा भाई है। बताया गया है कि राहुल के पिता की मौत भी डूबने से ही हुई थी।
विज्ञापन

रामनगर : गर्जिया में नहाते हुए डूबा युवक, मौत
रामनगर (नैनीताल)। बुद्ध पूर्णिमा पर गर्जिया माता मंदिर और कोसी नदी में नहाने के लिए हजारों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे। इस बीच चंदौसी निवासी एक युवक डूब गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी निवासी नेतराम (40) पुत्र चिरौंजी लाल सोमवार को परिजनों के साथ गर्जिया मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन के बाद वे सभी कोसी नदी में नहाने लगे। इस बीच अचानक नेतराम नदी में डूब गया। परिजनों ने उसे किसी तरह नदी से बाहर निकाला और टैंपो से रामनगर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर चंदौसी चले गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों से फोन पर वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि नेतराम को कोसी नदी में नहाते हुए मिर्गी का दौरा पड़ा और वह डूब गया था जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन शव लेकर चले गए और किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed