फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dead body of nine year old boy missing on 18th day in tanakpur

Tanakpur: 18वें दिन मिला नौ साल के बच्चे का शव, पुलिस ने परिजनों को खटीमा से बुलाया; नाले में बहा था बालक

Mon, 26 Aug 2024 05:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 05:07 PM IST
सार

Tanakpur News: किरौड़ा नाले के उफान में बहे नौ वर्षीय बालक मंगल का शव 18 वें दिन शारदा बैराज में उतराता मिला। एसडीआरएफ की टीम हादसे के बाद से लगातार लापता बालक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Dead body of nine year old boy missing on 18th day in tanakpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर के किरौड़ा नाले के उफान में बहे नौ वर्षीय बालक मंगल का शव 18 वें दिन शारदा बैराज में उतराता मिला। एसडीआरएफ की टीम हादसे के बाद से लगातार लापता बालक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि नौ अगस्त को खटीमा के श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओं से भरा वाहन किरौड़ा नाले में बह गया। हादसे में छह लोगों को बचा लिया गया था। इसमें श्रद्धालु खटीमा के रघुलिया निवासी सोनी कौर, विजयनगर पकड़िया निवासी बलविंदर कौर की मौत हो गई थी। हादसे में मृतका बलविंदर कौर का नौ वर्षीय भाई मंगल सिंह बह गया था। एसडीआरएफ की टीम निरंतर लापता बालक की टनकपुर बैराज से शारदा बैराज तक तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: आठ साल के मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म, किशोर ने मां को बताई आपबीती; केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को शारदा बैराज बनबसा में बालक का शव बरामद हुआ। दोपहर बाद खटीमा के पकड़िया से आए सुखविंदर सिंह ने उसकी शिनाख्त पुत्र मंगल सिंह के रूप में की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed