{"_id":"5a7dd4434f1c1b5e6e8b4599","slug":"de-kikaliget-eran-las-4-07-de-la-ma-ana-juegos-de-la-muerte","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरालीगेट से सुबह 4:07 बजे निकली थी मौत की सवारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरालीगेट से सुबह 4:07 बजे निकली थी मौत की सवारी
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
स्वाला के समीप खाई में गिरे वाहन की बॉडी।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर स्वांला मंदिर के पास सात फरवरी को हुए सड़क दुर्घटना ने दस लोगों को मौत की नींद में सुला दिया। सुबह करीब 5.50 बजे यह हादसा हुआ। टनकपुर के नजदीक ककरालीगेट से हादसे वाली यह जीप कब निकली, इसका प्रशासन पता लगा रहा है। इसकी जानकारी शनिवार तक आने की संभावना है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि स्वांला में दुर्घटनाग्रस्त जीप टनकपुर के ककरालीगेट से पिथौरागढ़ के लिए सुबह 4.07 बजे निकली थी।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे वाली जीप (यूके 05टीए/1926) ककरालीगेट से बुधवार तड़के सुबह 4.07 बजे निकली थी। इस जीप के साथ रोडवेज की कुछ बसों व अन्य वाहनों ने भी बैरियर पार किया। पता चला है कि मौत की सवारी बनी यह जीप घटना के एक दिन पूर्व यानी मंगलवार की रात नौ बजे भी बैरियर पार करने के लिए आई थी। तब यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने जीप को अनुमति न दे लौटा दिया था। उस वक्त जीप में दो सवारियां थी।
अगले दिन बुधवार को सुबह करीब 5.50 बजे टनकपुर से 53 किमी दूर स्वांला मंदिर के पास यह जीप 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यहां से यह जीप 36 किमी दूर चल्थी चौकी 5.05 बजे पहुंची। जबकि जीप ने 53 किलोमीटर का फासला एक घंटे और 43 मिनट में तय किया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज आज मिलने की संभावना
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर के पास ककरालीगेट से दुर्घटनाग्रस्त जीप का समय पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। टनकपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट अनिल चन्याल ने बताया कि एनएच पर ककरालीगेट वन बैरियर में लगे चार सीसीटीवी कैमरों के 7 फरवरी सुबह के फुटेज मांगे गए हैं। हल्द्वानी स्थित डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) से शनिवार को ये फुटेज मिलने की संभावना है। बता दें कि ककरालीगेट में वन विभाग के बैरियर के पास ही प्रतिबंधित समय (रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक) पर पुलिस आवाजाही को रोकती है।
आज पहुंचेंगे मृतक पासवान दंपति के परिजन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बुधवार सुबह हुई जीप दुर्घटना में मृत दो लोगों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। अगर शनिवार शाम तक इनकी पहचान नहीं हो सकी, तो पुलिस उनका अंतिम संस्कार करेगी। वैसे पुलिस उनके शारीरिक संरचना से बिहार के होने की संभावना जता रही है। वहीं मृत बिहारी दंपति के परिजन शनिवार को पहुंचेंगे।
एनएच पर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्वांला मंदिर के पास जीप करीब 400 मीटर गहरी खाई में समा गई थी। हादसे में सभी दस यात्रियों की मौत हो गई थी। इन यात्रियों में से छह की शिनाख्त बुधवार को हो गई थी। सामान से मिले परिचय पत्र के आधार पर बृहस्पतिवार को दो यात्रियों की पहचान की गई थी।
जबकि चार लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी। अलबत्ता बृहस्पतिवार को दो लोगों की पहचान हो गई है। कोतवाली के दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि मृत यात्रियों के सामान से मिले पहचान पत्र के आधार पर दो लोगों के दयानंद पासवान (33) पुत्र हरिकिशन पासवान पहाड़पुर, तहसील राघवपुर वैशाली बिहार और रीता उर्फ रानी पत्नी दयानंद पासवान की पुष्टि हुई है। दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजन शनिवार सुबह यहां पहुंचेंगे। चल्थी चौकी प्रभारी पीआर विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार शाम तक शिनाख्त नहीं होने पर दोनों लोगों का पुलिस अंतिम संस्कार करेगी। बताया कि पहचान के लिए इन दोनों लोगों के डीएनए के सेंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं।