फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Davagri burnt house in Peepaldingh village, nine cattle burnt alive

दावाग्रि ने पीपलढींग गांव में जला दिया मकान, नौ मवेशी जिंदा जले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Davagri burnt house in Peepaldingh village, nine cattle burnt alive
पाटी के पीपलढींग गांव में मकान में लगी आग और बुझाते लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक मुख्यालय से करीब 33 किमी दूर पीपलढींग के जंगल की आग ने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। शाम को मौके पर पाटी से पहुंची पुलिस टीम और लोहाघाट से पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुमंजिले मकान का ज्यादातर हिस्सा जल कर खाक हो गया। घर के सामान के साथ ही पहली मंजिल में बंधे नौ मवेशी भी जल कर मर गए। पांच- लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को पीपलढींग के जंगल में आग लगी हुई थी, हवा के वेग से तेजी से फैली आग की लपटों ने जंगल के करीब दीवान राम के दोमंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा मकान आग के आगोश में आ गया। इस मकान के दोमंजिले में दीवान राम का परिवार रहता था। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। अलबत्ता अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। जबकि नीचे के हिस्से में गोशाला थी। दो भैंस, दो गाय और पांच बकरी जलकर मर गए। दीवान राम के परिवार रात को दूसरे के घर में शरण लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी लगने पर पाटी के दरोगा नवल किशोर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी और लोहाघाट अग्रिशमन टीम ने राहत कार्य किया। टीम में अनिल कुमार, आशिफ अंसारी, विनोद कुटियाल, उत्तम राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 से अब तक आग की प्रमुख घटनाएं:
7 फरवरी:खटोली में आग लगने से दो मंजिला मकान स्वाहा, पांच लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान।
14 अप्रैल:बर्दोली गांव में गोशाला खाक।
31 मई:भुमलाई गांव में सस्ता गल्ला की दुकान में आग में खाक।
1 नवंबर:मंच के पूर्व प्रधान की दुकान और गोदाम आग में खाक, दस लाख रुपये का नुकसान।
9 नवंबर:राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के पास वायरमैट में लगी आग, तीन करोड़ से अधिक का नुकसान।
6 फरवरी: गड्यूड़ा गांव में दुमंजिला मकान खाक होने से सात लाख का नुकसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed