फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Daughter Birthday Celebration Celebrated in Khakoda, Agar, Dayartoli

खकोड़ा, आगर, दयारतोली में मनाया गया बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Daughter Birthday Celebration Celebrated in Khakoda, Agar, Dayartoli
बाराकोट के चौमेल क्षेत्र में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मौजूद सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से विकासखंड बाराकोट के चौमेल सेक्टर के विभिन्न गांवों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किया गया। इस दौरान खकोड़ा, आगर, दयारतोली में लोगों को बेटियों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई और बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग की सुपरवाइजर नंदी चुफाल के निर्देशन में जागरूकता रथ ने चौमेल क्षेत्र में भ्रमण किया। बाद में खकोड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम किया गया। इसमें निशा मेहता, निर्मला मेहता भावना देवी की गोद भराई की गई, जबकि पूर्वी और पलक का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रिया, रिया खोलिया, भावना खोलिया को उनकी सगाई होने पर पर्स दिया गया। दयारतोली केंद्र में संगीता मेहता, उपासना जोशी, शिवानी जोशी की गोदभराई की गई। इस मौके पर कार्यकर्ता कमला मेहता, सहायिका नीला देवी, हंसी जोशी, गुड्डी, कुसुम अधिकारी, मीना बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed