{"_id":"69e26c16b8354fa0a3002537","slug":"damage-caused-by-forest-fire-in-tadag-and-gallagaon-champawat-news-c-229-1-shld1019-138100-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तड़ाग और गल्लागांव के जंगल में लगी आग से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तड़ाग और गल्लागांव के जंगल में लगी आग से नुकसान
Fri, 17 Apr 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बाराकोट ब्लाॅक की ग्राम पंचायत तड़ाग और गल्ला गांव के जंगलों में गुरुवार की रात एकाएक आग भड़कने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जंगल में रातभर आग धधकती रही।
ग्राम पंचायत तड़ाग के निगालीगाड़ तोक में बृहस्पतिवार शाम को जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवा के साथ चीड़ के जंगल में लगी आग तेजी से फैल गई।
घंटों में जंगल में आग धधकती रही इससे वन संपदा और वन्यजीवों को काफी नुकसान पहुंचा। देर रात धीरे-धीरे शांत हो गई। वहीं गल्ला गांव के तपनौला क्षेत्र के पास रात भर आग धधकती रही इससे छोटे-छोटे पौधों आदि को खासा नुकसान हुआ है।
वन विभाग के रेंजर आरके जोशी ने लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है। जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ नेहा सौन ने लोगों से जंगल में आग नहीं लगाने की अपील की है। कहा कि अगर कोई आग लगाते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना देने की अपील की है।