{"_id":"4132a8c576a5c1494a42812f1a0881b5","slug":"daily-five-thousand-nepalese-citizen-returning-from-exile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना पांच हजार नेपाली नागरिक लौट रहे वतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना पांच हजार नेपाली नागरिक लौट रहे वतन
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
दशहरा पर्व के लिए इन दिनों भारत में मजदूरी करने वाले प्रवासी नेपाली नागरिकों की वतन वापसी का क्रम दिन पर दिन बढ़ने लगा है। प्रतिदिन साढ़े चार से पांच हजार नेपाली नागरिक इस बॉर्डर से अपने वतन जा रहे हैं। वहीं नेपाल से भारत को आने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन
नेपाल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जिसके लिए भारत में मेहनत मजदूरी करने वाले नेपाली नागरिक बहुतायत में वतन लौटते हैं। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि इन दिनों भारत से नेपाल को जाने वाले नागरिकों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। प्रतिदिन साढ़े चार से पांच हजार के बीच प्रवासी नेपाली नागरिक इस सीमा से नेपाल को जा रहे हैं। दीपावली के त्योहार के बाद नेपाली नागरिकों का भारत आने का क्रम बढ़ेगा। सीमा पर नेपाली नागरिकों की सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
एसएसबी को घरेलू उपयोग की वस्तुओं के अलावा प्रतिबंधित और बहुतायत में ले जाई जाने वाली सामग्री को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों के आग्रह पर जहरखुरानी की वारदातों पर अंकुश लगाने को एसएसबी ने सादी वर्दी में जगह-जगह जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन