फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cyber criminal hacked former MLA's facebook ID

साइबर ठगों ने पूर्व विधायक की फेसबुक आईडी हैक की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminal hacked former MLA's facebook ID
संवाद न्यूज एजेंसी लोहाघाट (चंपावत)। साइबर ठगों ने पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा की फेसबुक आईडी हैक कर ली। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने लोहाघाट पुलिस को फोन से जानकारी दी। श्री पुनेठा इन दिनों चंडीगढ़ में फंसे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक पुनेठा ने बताया कि साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। बताया कि ठगों ने आईडी हैक कर रिश्तेदारों से रुपयों की मांग की। शक होने पर रिश्तेदारों ने फर्जी आईडी और मैसेज का स्क्रीनशॉट पूर्व विधायक को व्हाट्सएप पर भेजा। तब जाकर आईडी हैक होने की जानकारी मिल पाई। पुनेठा ने बताया कि मामले की जानकारी फोन से लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री को दे दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की आईटी सेल से मदद ली जा रही है। पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक मित्रों से हैकर की किसी भी बात पर यकीन नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed