फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural

प्रथम शारदीय नवरात्र: मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी आस्था की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : TANAKPUR
शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम में आस्था का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। रविवार को पहले दिन उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से आए करीब 25 हजार से ज्यादा भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इधर धाम क्षेत्र में दुरुस्त की गई पेयजल व्यवस्था शनिवार रात बारिश से फिर ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

प्रथम नवरात्र पर मां पूर्णागिरि के दर्शन की इच्छा लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला शनिवार से ही शुरू हो गया था। रविवार तड़के मां के धाम में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त से ही मां के दरबार में श्रद्धालु की लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर तक काफी संख्या में श्रद्धालु लाइन में खड़े थे लेकिन दोपहर बाद भीड़ कम होने से भक्तों ने आसानी से मां पूर्णागिरि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बताया गया कि शनिवार रात बारिश से धाम क्षेत्र की पेयजल लाइन फिर क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे पानी की समस्या होने का अंदेशा है। जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी ने बताया कि लाइन ठीक करने को कर्मचारियों की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ठुलीगाड़ थाने के अलावा भैरव मंदिर, काली मंदिर और मुख्य मंदिर में पुलिस फोर्स तैनात रहा। उप निरीक्षक मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में पुलिस कर्मी व्यवस्थाओं पर बराबर निगरानी रखे रहे। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने पूर्णागिरि का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शारदा स्नानघाट और बूम घाट पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नेपाल के सिद्धनाथ मंदिर में भागवत पुराण कथा शुरू
टनकपुर। शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव में स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर स्कूली बच्चों और महिलाओं ने ब्रह्मदेव में भव्य कलश यात्रा निकाली।
सिद्धनाथ मंदिर समिति की ओर से आयोजित कलश यात्रा में सिद्धनाथ माध्यमिक विद्यालय, होली फैमली स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंदिर समिति अध्यक्ष वीर बहादुर खड़का ने बताया कि भागवत पुराण कथा में सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक पं. खगराज चटौत की ओर से मूलपाठ और प्रवचन दिया जाएगा। दोपहर एक बजे से व्यास पं. देवेंद्र चटौत भागवत पुराण कथा सुनाएंगे। आयोजन में मंदिर समिति उपाध्यक्ष शिवराज नेगी, कोषाध्यक्ष दशरथ भारती, सचिव गणेश सिंह मेहता, सलाहकार राजेंद्र पनेरू आदि सहयोग दे रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की
चंपावत/लोहाघाट (चंपावत)। प्रथम नवरात्र के मौके पर गोलज्यू, बालेश्वर, हिंगला देवी सहित तमाम मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कालूखांड पट्टी के फुटलिंग मंदिर में रात को जागरण हुआ। भजन गायक हेमंत पंगरिया ने शिवभक्ति पर आधारित भजन पेश किए। पुजारी प्रयाग दत्त पंगरिया ने पूजा-अर्चना कराई। जागरण में राजेश पंगरिया, जगदीश पंगरिया, रमेश मुरारी, नीरज कलखुडिय़ा, नवीन पंगरिया, सुभाष पंगरिया, गंगादत्त, मुकेश पंगरिया, भुवन पंगरिया, सक्षम, दीपक आदि मौजूद थे।

लोहाघाट, बाराकोट, पाटी क्षेत्र के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर पूजा-अर्चना की। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। रामेश्वर, पंचेश्वर, हरेश्वर, मानेश्वर, चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर, अखिलतारिणी, देवीधार, सुंई के आदित्य महादेव मंदिर, वरदायनी मंदिर, कांकड़ के शिव मंदिर, लड़ीधुरा मंदिर, कड़ाई देवी, रमक के सूर्य मंदिर, मां बाराही मंदिर में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed