फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programmme in Lohaghat

तेरी रंग्याली पिछौड़ी कमू, हाय चवन्नी बूटा छाजी रे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Cultural programmme in Lohaghat
वल्सों अषाड़ी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते लोहाघाट के कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
वल्सों में रक्षाबंधन मेला महोत्सव समिति की पहल पर दो दिनी आषाढ़ी महोत्सव शुरू हो गया है। शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने आंचलिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। क्षेत्र के बुर्जुग त्रिलोक सिंह, तेज सिंह, गणेश सिंह, लाल सिंह, दान सिंह, शोबन सिंह, शिवराज सिंह आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लोहाघाट भैरव राय के नेतृत्व में आई कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण सांस्कृतिक टीम की ओर से मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की ओर से देवी भगवती मैय्या दैंणी है जाये, तेरी रंग्याली पिछौड़ी कमू, हाय चवन्नी बूटा छाजी रे कमू जी रये, यों लड़िया त्वे देखे की आंदी यो मन मां, चेली कै बचाओ दाज्यू चेली कै पढ़ाओ, कां छ तेरो जलेबी को डाब गीत की प्रस्तुति पर दर्शक अपने स्थानों पर झूम उठे। टीम में जीवन मेहता, प्रकाश राय, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र मेहता, सतीश राजन, अंजलि, पूजा, मंजू, भावना शामिल थे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष नीरज अधिकारी, उपाध्यक्ष गण्ेाश सिंह, सचिव योगेश सिंह, भूपाल बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। महोत्सव में वल्सों, चांचड़ी, जमरेड़ी, सुतेड़ा, जमाड़ आदि गांवों के लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद बोहरा, उमेद सिंह, नरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, हरीश पाठक आदि मौजूद रहे। आयोजन में लाल सिंह, योगेश सिंह, मान सिंह, रमेश सिंह, पियूष सिंह, शोबन सिंह, विमल, अमर सिंह, अजय सिंह सहयोग कर रहे हैं।

वल्सों में शुरू हुए अषाड़ी महोत्सव में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।

वल्सों में शुरू हुए अषाड़ी महोत्सव में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed