फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme in district.

Champawat News: सुंई खैसकांडे में कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत का शुभारंभ

Sun, 08 Sep 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप ग्राम सभा सुंई खैसकांडे में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में आकर्षक कलश यात्रा निकाली। पुरोहित कमल पांडेय, भगवत पांडेय के पौरोहित्य में कई अनुष्ठान संपन्न किए गए।
विज्ञापन

रविवार को चंद्रशेखर चौबेे की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर सुबह महिलाओं ने गांव के प्राचीन नौले से कलश में जल भरकर आदित्य महादेव मंदिर होते हुए कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया। दोपहर बाद कथा का प्रवचन करते हुए कथा वाचक पंडित राजेश चौबे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सभी कथाओं में से श्रेष्ठ मानी गई है। जहां कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। कथा सुनने और इसका आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। इस दौरान भुवन चौबे, योगेश चौबे, केशव चौबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed