फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme.

चमूदेवता की शोभायात्रा से भक्तिमय माहौल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
गुमदेश के चैतोला मेले में ढोल नगाड़े बजाकर चमू देवता की जय-जयकार करते जत्थों में शामिल युवा। - फोटो : LOHAGHAT
चमूदेवता की शोभायात्रा से भक्तिमय माहौल
विज्ञापन

गुमदेश के चैतोला मेले में हजारों लोगों ने लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के चैतोला मेले में सोमवार को चमू देवता की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के हजारों लोग साक्षी बने। उन्होंने चमू देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रविवार की रात को जमान (डोले) को मड़ गांव में लाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने इसकी पूजा अर्चना की। यहां रात भर ढुस्कों का गायन किया गया। चौपता, नेवलटुकरा, सीलिंग, बसकुनी, जाख, जिंडी, सिरकोट आदि गांवों में सोमवार की सुबह त्योहार मनाया गया, पुल्ला, पोखरी, खेतकुनी, गुरेली, मड़ गांवों में रविवार को ही त्योहार मनाया गया। लोगों ने लीक (महा प्रसाद ) को तलकर सुबह सबसे पहले चमू देवता, शिलिंग के केदारज्यू, मड़ के महिषासुर मर्दनी मंदिर में चढ़ाया। पं.कीर्ति कलौनी, पं.चंद्रशेखर कलौनी, भुवन चंद्र कलौनी, पं.शंकर कलौनी, पं.मदन कलौनी के विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर बाद मड़ गांव से ढोल नगाड़ों के साथ चमू देवता की शोभा यात्रा निकली। इस वर्ष चमू देवता के धामी के अस्वस्थ होने के कारण खाली रथ मंदिर पहुंचा। दुर्गम रास्तों को पार करते हुए शोभायात्रा जमानीगढ़ में कुछ समय के लिए रुकी। इसके बाद चौपता, बसकुनी, सीलिंग, नेवलटुकरा के लोगों ने रथ में कंधा देते हुए उसे रतन खुटखुटी तक ले आए। जहां धामी गुमदेश के राजा के आदेश का पालन करते हुए रथ से उतरे। बाद में पुल्ला, पोखरी, जाख, सिरकोट के लोग रथयात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के मंदिर की परिक्रमा करने के बाद धामी ने सभी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

पुल्ला, सिरकोट, जाख, जिंडी, गुरेला, बसकुनी आदि गांवों के जत्थों ने बारी बारी से मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद शिलिंग, चौपता, बसकुनी, न्यौलटुकरा के जत्थों ने परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, एसडीएम रिंकू बिष्ट, मोहित पाठक, चेयरमैन गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, प्रकाश राय, आयोजन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह भंडारी, खीमराज धौनी, देव सिंह धौनी, युगल धौनी, विकास पाटनी, राजेंद्र सिंह धौनी आदि मौजूद रहे।

फोटो 11 एलएचजी 06,07,08 पी।
युवाओं में दिखा उत्साह
लोहाघाट (चंपावत)। चैतोला मेले में ढोल नगाड़े बजाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। लोग सिर में पगड़ी, हाथों में डंडे लिए हुए युद्धक वेशभूषा में सज धज कर आए हुए थे। हर युवा अपने अंदाज में ढोल बजाकर चमू देवता के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित कर रहा था। संवाद

गुमदेश के चैतोला मेले में चमूदेवता के रथ को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु।

गुमदेश के चैतोला मेले में चमूदेवता के रथ को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed