फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cultural programme

खरही के नाखुड़ा में स्थापित हुआ शिव डोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme
चंपावत के लधौनधूरा से खरही नाखुड़ा के लिए रवाना होता शिव रथ। - फोटो : CHAMPAWAT
जिले के भिंगराड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरही और लधौनधूरा में बैकुंठ चतुर्दशी एवं कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाला दो दिनी मेला संपन्न हो गया है। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह सूर्योदय के समय शिव-पार्वती एवं शिव शक्ति की पूजा अर्चना के बाद शिव डोले को लधौनधूरा से खरही के नाखुड़ा मंदिर में लाया गया। दो दिनी मेले को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को लधौनधूरा मंदिर के पुजारी पंडित पानदेव शर्मा ने पूजा-अर्चना करवाई। उसके बाद तल्ली एवं मल्ली खरही, बिरगुल आदि के लोगों के संरक्षण में वर्तमान नव निर्वाचित पुजारी शिव दत्त भट्ट के सानिध्य में खरही के तोक नाखुड़ा शिव मंदिर में एक वर्ष तक के लिए शिव डोले को स्थापित किया गया जहां अब शिव दत्त भट्ट अगली कार्तिक चतुर्दशी तक डोले की नित्य पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

शिव डोला स्थापित होने के बाद देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। डोला यात्रा मार्ग पर गोली और बिरगुल के युवाओं ने भंडारे की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खरही मेला कमेटी अध्यक्ष सूरज बोहरा, लधौनधूरा मेला कमेटी अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, दीवान सिंह, मुकेश महराना, शिवराज सिंह, प्रकाश शर्मा, अशोक भट्ट, शिवदत्त भट्ट, रमेश शर्मा, दलीप सिंह, मदन सिंह, दुर्गानाथ, शिवराज बिष्ट, पूर्णानंद शर्मा, दिनेश चम्याल, दीपक महराना, रमेश भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, दीपक गिरी गोस्वामी, देवीदत्त, प्रकाश बोहरा, दीपक शर्मा आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed