फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cultural programme

सुंई-बिशुंग का आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव:

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
cultural programme
सुंई बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
सुंई-बिशुंग के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। महोत्सव की पहली शाम पिथौरागढ़ से आई प्रकाश रावत एंड पार्टी के नाम रही। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे की अध्यक्षता में मां भगवती के पुजारी नवीन चंद्र चौबे, आदित्य महादेव के देवीदत्त पुजारी ने सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रकाश रावत के नेतृत्व में आए कलाकारों ने जै हो बाला गोरिया जै हो बाला गोरिया, तुमरी महिमा अपार वंदना से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने मानव तन अनमोल रे, माटी में मत रोल रे, अब तो मिला है फिर न मिलेगा कभी नहीं भजन ने पूरा वातावरण भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। कलाकारों की ओर से पेश जागी जा ओ चकोरा तेर झुमका गिरी गौ, कां छ तेरो जलेबी को डाब, ओ हिमा जाग, हल्द्वानी बजार तेरो झुमको गिरी गौ, गांव छूटी गै घरबार छुटी गै, परदेश जान मां मेरो जिया भरी गै आदि गीतों पर दर्शक अपने स्थानों पर झूमने लगे।
विज्ञापन

कलाकार प्रदीप कुमार, प्रदीप मेहरा, सुंदरनाथ, अंकिता, सूरज, मयंक, सोनू, शिवम, कीर्तिका, गीतिका, निकिता, रमेश आदि ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, पंजाबी आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। स्थानीय कलाकार महिमा चौबे, निकिता, छाया चौबे, कोमल चौबे आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, भुवन चौबे, योगेश ओली आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त एकत्र
लोहाघाट (चंपावत)। वायुरथ महोत्सव में स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर में सुंई, राजकीय पॉलीटेक्निक और आईटीबीपी के हिमवीरों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। शिविर में 23 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मंगलवार को पिथौरागढ़ से आए डॉ. नरेंद्र शर्मा और आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट सुशील चौधरी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
प्रकाश गरसाड़ी, कमल किशोर चौबे, दीपांशु चौबे, योगेश पंत, गौरव जोशी, तनुज पुजारी, राजकुमार मिश्र, ऋतिक खर्कवाल, मयंक ओली, अनिल जोशी, भूपेश जोशी, महेश नाथ गोस्वामी, गौरव भारती, राजेंद्र प्रसाद के अलावा आईटीबीपी के हिमवीर भरत सिंह, लखी नाथ, रोशन खोलिया, भाष्कर ज्योति, दिनेश कुमार, साहिल सिंह, नीरज बसेड़ा, राजेंद्र प्रसाद, पुष्पेंद्र सिंह, शीलत सिंह ने रक्तदान किया।
शिविर में लीलाधर, मदन, हल्द्वानी से आए बिशन सिंह, सुरेश आदि ने रक्त परीक्षण कर रक्त एकत्र किया। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 41 रोगियों का इलाज किया गया। शिविर में आर्मी की डॉ. बीना तिवारी, सीएचसी के डॉ. जितेंद्र जोशी ने रोगियों का उपचार किया। शिविर में आईटीबीपी के प्रकाश सिंह, सतीश कुमार, सुनीता पाटनी, देवकी जोशी, त्रिलोचनी पांडेय, रेखा पुजारी आदि ने सहयोग किया।
बनगांव और वॉलीबाल स्पोर्ट्स क्लब के बीच होगा वॉलीबाल फाइनल
लोहाघाट (चंपावत)। वायुरथ महोत्सव में जनपदीय इनामी वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में आईटीबीपी ने राजीव नवोदय विद्यालय को हराया। पिथौरागढ़ से आए डॉ. नरेंद्र शर्मा ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

अन्य मैचों में बनगांव स्पोर्ट्स क्लब ने जय गलचौड़ा बाबा टीम और चौड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने नसखोला स्पोर्ट्स क्लब को शिकस्त दी। सेमीफाइनल में बनगांव स्पोर्ट्स क्लब ने आईटीबीपी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में वॉलीबाल स्पोर्ट्स क्लब ने चौड़ी स्पोर्ट्स क्लब को हराया। फाइनल मैच बनगांव और वॉलीबाल स्पोर्ट्स क्लब के बीच बुधवार को होगा।

सुंई बिशुंग के आषाढ़ी महोत्सव में वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।

सुंई बिशुंग के आषाढ़ी महोत्सव में वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।- फोटो : LOHAGHAT

सबंई बिशुंग के आषाढ़ी महोत्सव में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र देते आयोजक।

सबंई बिशुंग के आषाढ़ी महोत्सव में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र देते आयोजक।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed