{"_id":"5d94d9c88ebc3e93b147c8b9","slug":"cultural-champawat-news-hld3589847103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी ठंड के बीच रामलीला में उमड़ रहे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी ठंड के बीच रामलीला में उमड़ रहे दर्शक
विज्ञापन
चंपावत में मल्लीहाट में रामलीला मंचन को लेकर स्टेज तैयार करते कमेटी सदस्य।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और कर्णकरायत में रामलीला की धूम मची है। धनुष यज्ञ की लीला देखने को बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।
लोहाघाट में राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और विपिन वर्मा व जीवन गहतोड़ी के संचालन में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ।
स्वयंवर में आए देश-विदेश के राजाओं ने अदाकारी से दर्शकों को लोटपोट किया। श्रीराम की ओर से शिव धनुष तोड़ने पर गुस्साए परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुआ संवाद बेहद सराहा गया। राम के पात्र अजय कलखुड़िया, लक्ष्मण के पात्र कनिष्क राय, रावण के पात्र आशीष वर्मा, परशुराम के पात्र किरन फर्त्याल ने जीवंत अभिनय किया।
कर्णकरायत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल की अध्यक्षता में सीता स्वयंवर की लीला का मनमोहक मंचन किया गया। लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुआ संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। लीला में आए राजाओं द्वारा धनुष न टूटने से दुखी जनक का विलाप करना, लक्ष्मण का उत्तेजित होना, श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ना, राम-सीता विवाह, शिव धनुष टूटने पर परशुराम का क्रोधित होकर जनकपुरी पहुंचना, लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
जनक की भूमिका त्रिलोचन मुरारी, सीता की मोनिका करायत, मंत्री की कैलाश मुरारी, सुनैना की साक्षी महरा, रावण की दीपक करायत, वाणासुर की रोहन बिष्ट, लक्ष्मण की सुजल महरा, परशुराम की भूमिका विशाल फर्त्याल ने निभाई।
मल्लीहाट में आज से शुरू होगा रामलीला मंचन
चंपावत। जिला मुख्यालय के मल्लीहाट में पंचमी नवरात्र के मौके पर बृहस्पतिवार से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला कमेटी की ओर से मंचन के लिए स्टेज निर्माण के साथ ही अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भगवतशरण राय ने बताया कि पहले दिन सूत्रधार की ओर से रामायण का वर्णन, रावण और कुंभकर्ण का भगवान शिव से वर मांगना आदि का मंचन किया जाएगा। रामलीला कमेटी के जगदीश पचौली, सुदर्शन साह, मुक्तेश पचौली, जगदीश खर्कवाल, नरेश प्रहरी, अशोक वर्मा, अजय प्रहरी, भानु तड़ागी, विरेंद्र वर्मा आदि की अगुवाई में स्टेज निर्माण की कार्रवाई पूरी की गई।

कर्णकरायत की रामलीला में लक्ष्मण और परशुराम के बीच होता संवाद।- फोटो : LOHAGHAT

लोहाघाट की रामलीला में शिव धनुष तोड़ने के बाद श्रीराम को वरमाला पहनाती सीता।- फोटो : LOHAGHAT