{"_id":"673a35ffd94f679cff012a90","slug":"crowd-youth-gathered-bus-stand-pithoragarh-army-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-115765-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सेना की ओपन भर्ती में पिथौरागढ़ जाने के लिए बस अड्डे पर उमड़ी युवाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सेना की ओपन भर्ती में पिथौरागढ़ जाने के लिए बस अड्डे पर उमड़ी युवाओं की भीड़
Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ में सेना की ओपन भर्ती में शामिल होने के लिए यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के युवाओं की रविवार को टनकपुर बस अड्डे पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण पिथौरागढ़ की बस में सीट के लिए युवाओं को जद्दोजहद करने पड़ी। इस दौरान धक्का मुक्की तक हुई। रोडवेज प्रशासन ने दोपहर तक टनकपुर से दस और लोहाघाट डिपो की तीन बसों को पिथौरागढ़ भेजा।
रोडवेज बस अड्डे परिसर में पिछले तीन दिनों से पिथौरागढ़ भर्ती में जाने वाले युवाओं की भीड़ जुट रही है। सुबह बरेली से दो पैसेंजर ट्रेनों के आते ही खासी संख्या में यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के युवा बस अड्डे पर पहुंचे। वहां कुछ युवा पिथौरागढ़ की बसों में सवार होने लगे। बस कम होने से युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह दस साथियों के साथ आया है और मध्य प्रदेश की 18, 19 नवंबर को ओपन भर्ती है। यूपी के बुलंदशहर से आए अर्जुन ने बताया कि यूपी की भर्ती 20 और 21 नवंबर को है। बसों की कमी के सवाल पर एआरएम विनोद कुमार गौतम ने बताया कि जैसे-जैसे छोटी बसें आ रही हैं, उन्हें पिथौरागढ़ भेजा जा रहा है। इस बीच लोहाघाट डिपो की भी तीन अतिरिक्त बस पिथौरागढ़ भेजी गईं। टनकपुर डिपो के काउंटर पर तैनात आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को छह बसें अतिरिक्त पिथौरागढ़ के लिए भेजी गई थी।