{"_id":"61ba2bcd608455100c144733","slug":"crosscountry-in-tanakpur-tanakpur-news-hld447740772","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन क्रॉसकंट्री में दौड़े पुरूष और महिला धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन क्रॉसकंट्री में दौड़े पुरूष और महिला धावक
विज्ञापन
क्रॉसकंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाते विधायक कैलाश गहतोड़ी। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय ओपन वर्ग के महिला, पुरुषों की क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। इसके विजेता प्रतिभागियों को आयोजक समाज कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
खेल विभाग के सहयोग से क्रॉस कंट्री दौड़ स्टेडियम गेट से पूर्णागिरि मार्ग पर हुई। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों में रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट की देखरेख में यह प्रतियोगिता हुई। इसके पुरुष वर्ग में नितिन गहतोड़ी, गिरीश, पवन सिंह, जतिन, रोहित, अमन, सचिन, रविंद्र पुजारी, मुकेश, प्रतीक सक्सेना और महिला वर्ग में सपना बोहरा, अंजलि पुजारी, भगवती, महक, मानसी, संजना बोहरा, पिंकी, भावना, दीपा बोरा, दिया क्रमश: पहले 10 स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और कबड्डी में दिखाया दम
टनकपुर (चंपावत)। स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत बुधवार को स्टेडियम मैदान में अनुसूचित जाति के अंडर 19 आयु वर्ग के बालकों की दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें 65 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में बालकों की 100 मीटर दौड़ में रूपेश कुमार प्रथम, देवेंद्र कुमार द्वितीय, सचिन कुमार तृतीय रहे। 150 मीटर दौड़ में अजय कुमार, अशोक कुमार, सुमित कालाकोटी, 3000 मीटर दौड़ में अभिषेक टम्टा, अभिषेक कुमार, नीरज राम, 5000 मीटर की दौड़ में दिव्यांशु राणा, आशीष कुमार, हिमेश कुमार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
कबड्डी में चंपावत ने जीआईसी टनकपुर को हराया। समापन पर बतौर वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी विशिष्ट अतिथि थे। आयोजन में बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर, एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा, रचित वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, सूरज पांडेय, पवनेश पाटनी, दीपक सेठी आदि ने सहयोग दिया।