फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cross country In Tanakpur

क्रॉसकंट्री दौड़ में कमला और प्रताप रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
cross country In Tanakpur
क्रास कंट्री दौड़ के विजेता धावकों को पुरस्कार देते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सूखीढांग-श्यामलाताल में हुई क्रॉस कंट्री में धावकों ने दम-खम दिखाया। बालिकाओं की चार किमी दौड़ में झालाकूड़ी की कमला और बालकों की आठ किमी दौड़ में डांडा के प्रताप ने पहला स्थान पाया। समापन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी और विवेकानंद आश्रम के स्वामी ज्ञान निष्ठानंद ने विजेता प्रतिभागी धावकों को पुरस्कार बांटे। विधायक ने दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को अपनी ओर से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी।
विज्ञापन

जागरूकता विकास समिति सूखीढांग की ओर से आयोजित दौड़ में धावकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सूखीढांग से श्यामलाताल हुई दौड़ में बालिकाओं की चार किमी दौड़ में झालाकूड़ी की कमला, धुरा की करीना, सिप्टी की ममता महर क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। बालक वर्ग की आठ किमी दौड़ में डांडा के प्रताप सिंह, सैलानीगोठ के जतिन चंद, टनकपुर के अरुण राना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। विवेकानंद आश्रम श्यामलाताल के स्वामी ज्ञान निष्ठानंद की अध्यक्षता में हुए समापन कार्यक्रम में विधायक आयोजित समिति के प्रशंसा की और युवाओं को नशे से दूर रहते हुए खेल में रुचि बढ़ाने को प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, शंकर दत्त जोशी, दीपक कुमार, किशोर उपाध्याय, हरीश भट्ट, शिवम गोयल, गौरव कनवाल, राजेश भट्ट, प्रेम सिंह आदि थे।

वरूधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ क्रास कंट्री दौड़ के प्रतिभागी धावक।

वरूधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ क्रास कंट्री दौड़ के प्रतिभागी धावक।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed