फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Criminals will not be able to escape the police's third eye

Champawat News: पुलिस की तीसरी नजर से बच नहीं पाएंगे अपराधी

Sat, 15 Nov 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Criminals will not be able to escape the police's third eye
टनकपुर(चंपावत)। नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील टनकपुर और बनबसा में अपराध कर बच कर भाग निकलना अब अपराधियों के लिए आसान नहीं है। टनकपुर कोतवाली परिसर में सिटी कंट्रोल रूम चालू हो गया है। कंट्रोल रूम में टनकपुर के विभिन्न स्थानों पर लगे 82 और बनबसा के 62 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज रिकार्ड होने लगे हैं। कंट्रोल रूम में पांच पुलिस कर्मी तैनात हैं और यातायात नियम तोड़ने या किसी भी वारदात, जाम की स्थिति पर निगाह शुरु हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से सीमांत क्षेत्र में पुलिस की तीसरी आंख की आवश्यकता को महसूस की जा रही थी। महीने भर पहले बनबसा और टनकपुर में कुल 144 सीसीटीवी कैमरे लगते ही कोतवाली परिसर में सिटी कंट्रोल रूम तैयार हो गया था। अब कंट्रोल रूम में एक इंचार्ज, एक एसआई और पांच पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है। जो पूरे क्षेत्र में पैनी निगाह रख रहे हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में तैनात एसआई चंदन सिंह राणा ने बताया कि यहां से ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही ऑनलाइन चालान भी काटे जा रहे हैं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को अलर्ट किया जा रहा है। इसमें टनकपुर नगर में तो प्रमुख दस स्थान नेहरू पार्क, राजाराम चौराहा, बस स्टैंड, ककराली गेट, मेला टैक्सी स्टैंड, पीलीभीत चुंगी, शारदा घाट, रेलवे स्टेशन, किरौड़ा नाला, टैक्सी स्टैंड में तो स्पीकर भी लगाए गए हैं, जहां तत्काल अलाउंस कर भी सजग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टनकपुर और बनबसा के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनको चालू कर दिया है। सिटी कंट्रोल रूम से क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है। इसके लिए कंट्रोल रूम में कर्मी तैनात हैं। - वंदना वर्मा, सीओ, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed