फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman's suicide at the neighbor's house

महिला ने पड़ोसी के घर पर की आत्महत्या

Mon, 25 Jan 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Mon, 25 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


अंबेडकर ग्राम फागपुर में एक महिला अज्ञात कारणों के चलते पड़ोसी के घर पर फांसी पर झूल गई। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते इसे आत्महत्या माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फागपुर निवासी भागीरथी देवी (37)पत्नी रामशरण ने रविवार रात को पड़ोसी के घर पर अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मृतका और उसका पति मजदूरी करते थे।

विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते फिलहाल मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। मामले की जांच कर रहे एसआई डीएस जलाल ने बताया कि फागपुर निवासी मिस्त्री हीरा लाल और पड़ोस में रहने वाले रामशरण के परिवार खासे अच्छे मित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। रामशरण की बच्छिया हीरालाल के गोठ में ही बंधी रहती थी। बीते दिवस देर रात हीरा लाल जब घर वापस आया तो उसने कमरे को बंद पाया। पड़ोस में पूछताछ के बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो भागीरथी देवी को रस्सी पर झूलते हुए पाया। हीरालाल की पत्नी अपनी बेटी के घर गई थी। मृतका के पति को भी देर रात ही पड़ोसियों से पत्नी की मौत का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed