फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With ten buffaloes finally picked traffickers

दस भैंसों के साथ तीन तस्कर दबोचे

Wed, 10 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 10 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
With ten buffaloes finally picked traffickers

एसएसबी की नाका पार्टी ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही दस भैंसों के साथ तीन तस्करों को दबोचकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी की तहरीर पर कस्टम ने मुकदमा पंजीकृत कर भैंसें जब्त की और आरोपियों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 3.30 बजे एसएसबी 57वीं वाहिनी की ए कंपनी के जवान नाका कमांडर एएसआई केसी पाठक के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 806/6 सी के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल के जिमुवा गांव की ओर से तीन लोग भैंसें लेकर भारत की ओर आते दिखाई दिए। एसएसबी जवानों ने उन्हें घेरकर 10 भैंसों के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


एसएसबी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मघेश ने बताया कि खटीमा निवासी तस्कर रिजवान, जाहिद और अनीस को मय भैंसों के कस्टम के सुपुर्द किया गया। कस्टम ने उन पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है, कस्टम बाद में भैंसों की नीलामी करेगी। पकड़ी भैंसों की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है। बता दें कि 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने एसएसबी को सीमा पर तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed