फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The other day there was also the vehicle Nepal

दूसरे दिन भी नेपाल नहीं गए भारतीय वाहन

Tue, 29 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 29 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
The other day there was also the vehicle Nepal

एकीकृत माओवादी पार्टी के छात्र संगठन के नेता के ऐलान पर सोमवार से नेपाल में बंद हुआ भारतीय वाहनों का संचालन मंगलवार को दूसरे दिन भी यथावत रहा। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की मनाही के बाद एक भी भारतीय दोपहिया और चौपहिया वाहन नेपाल नहीं गया। अलबत्ता नेपाली यात्रियों के आवागमन के लिए नोमेंस लैंड तक टैक्सी वाहनों का संचालन होता रहा।

विज्ञापन


नेपाल के छात्र संगठन ने चेतावनी दी थी कि भारतीय वाहन नेपाल में दिखे तो आग लगा दी जाएगी। इसके बाद से सुरक्षा के मद्देनजर बनबसा बॉर्डर से नेपाल के लिए भारतीय वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। छात्र नेता की इस धमकी का असर मंगलवार को दूसरे दिन भी दिखाई पड़ा। सीओ रंजन सिंह रौतेला ने बताया कि भारतीय वाहनों को नेपाल ले जाने पर वैधानिक रोक नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लोगों को वहां के हालात की जानकारी देकर वाहन न ले जाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि नेपाल में हालात सामान्य होने के बाद भारतीय वाहनों को नेपाल जाने पर कोई रोक-टोक नहीं होगी। अलबत्ता नेपाल के नागरिकों की वाहनों में दोनों देशों के बीच आवाजाही सामान्य दिनों की तरह जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकाबपोश उपद्रवियों ने बस में लगाई आग
नेपाल में बिगड़े हालात के बीच सोमवार रात कैलाली जिला मुख्यालय धनगढ़ी में चार नकाबपोश उपद्रवियों ने नेपाल की एक बस को आग लगा दी, जिससे वहां तनाव और बढ़ गया है। नेपाल के सूत्रों के मुताबिक कर्णाली रीवर यातायात समिति की बस (से.अ.ख. 1017) धनगढ़ी से फुलवारी जा रही थी कि रास्ते में चार नकाबपोश उपद्रवियों ने बस में चढ़कर यात्रियों को उतारा और फिर पेट्रोल छिड़कर बस में आग लगा दी। घटना में बस पूरी तरह जल गई।


नेपाल के सीमांत बाजारों में सन्नाटा
नेपाल के बिगड़े हालात से वहां के सीमांत बाजारों में भारतीय ग्राहकों के नहीं जाने से सन्नाटा पसर गया है। टनकपुर सीमा से लगे ब्रह्मदेव बाजार में पिछले दो दिन से एक भी भारतीय ग्राहक नहीं गया। वहां के दुकानदारों का कहना है कि यहां का कारोबार पूरी तरह भारतीय ग्राहकों पर निर्भर है, लेकिन दो दिनों से ग्राहकों के नहीं आने से उनका धंधा चौपट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed