फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The deal was done in 50 thousand rupees for the teenager

किशोरी का 50 हजार रुपये में किया था सौदा

Sun, 17 Dec 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 17 Dec 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन

मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के पति को भी शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पुलिस को मानव तस्करी के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर मानव तस्कर हैं और इससे पहले भी वे दो-तीन किशोरियों को बेच चुके हैं। यहां बरामद की गई किशोरी का भी दिल्ली में 50 हजार रुपये में सौदा हुआ था। पुलिस चौथे आरोपी महिला के भाई की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ मानव तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। 
विज्ञापन


13 दिसंबर को जौलजीबी के बरम गांव निवासी एक किशोरी टैक्सी चालक मदन कुमार की कार से अकेले टनकपुर पहुंची थी। टैक्सी चालक की सूचना पर पुलिस ने किशोरी एवं किशोरी को लेने आए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर चितौरा थाना आलापुर जिला बदायूं निवासी महिला ज्योति शर्मा पत्नी शिवम शर्मा एवं उसके ससुर दिनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया।

शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ज्योति के पति शिवम शर्मा को भी पकड़ लिया, जबकि ज्योति का बरम जौलजीबी पिथौरागढ़ निवासी भाई सुरेश आर्या अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

आरोपियों से पूछताछ में मानव तस्करी के बारे में चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। आरोपी महिला इससे पहले भी पिथौरागढ़ जिले की दो किशोरियों को बहला-फुसला कर बेच चुकी है। इनमें से एक किशोरी दिल्ली तो दूसरी राजस्थान में बेची गई है। किशोरियों को तीस से पचास हजार रुपये में बेचा जाता है।


इस किशोरी का भी दिल्ली में पचास हजार रुपये में सौदा हुआ था। मानव तस्करी में पकड़ी गई महिला इतनी शातिर है कि गांव वालों को उस पर शक न हो इसलिए उसने किशोरी के किसी के साथ भागने की अफवाह फैला दी थी। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मानव तस्करी के नेटवर्क को हम खंगालने में जुटे हैं।
-अरुण कुमार वर्मा, कोतवाल  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed