फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   road accident

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Tue, 06 Oct 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Tue, 06 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल शहर के एक युवक की सोमवार देर रात मौत हो गई। उसे प्राथमिक इलाज के बाद खटीमा से बरेली ले जाया जा रहा था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


मस्जिद एरिया मोहल्ला निवासी रेहान (26) पुत्र नवाब हुसैन सोमवार शाम बुलेट मोटरसाइकिल (यूके 03 ए/509) पर बनबसा से टनकपुर की ओर आ रहा था कि विचई गांव के पास विपरीत दिशा से आई अनियंत्रित बोलेरो जीप ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट मोटरसाइकिल के टुकड़े हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल रेहान को खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


प्राथमिक इलाज के बाद उसे बरेली ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने तोड़ दिया। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में वादी द्वारा टक्कर मारने वाले बोलेरो वाहन का नंबर यूके 06/4722 लिखाया गया है। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि तहरीर में लिखे वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का एक ही बेटा था रेहान

सड़क हादसे में मृत रेहान परिवार का इकलौता बेटा था, जो बनबसा रेलवे स्टेशन में टिकट बुकिंग एजेंसी में काम करता था। रेहान की एक बहन भी है। पूरे परिवार की आजीविका का जिम्मा रेहान के ही कंधों पर था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed