{"_id":"58fcde484f1c1bb3748b54c2","slug":"riding-on-bikes-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":" अवैध तरीके से बाइकों पर ढोई जा रही सवारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध तरीके से बाइकों पर ढोई जा रही सवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस और परिवहन विभाग की शह पर टनकपुर बैराज से भारत-नेपाल के बीच अवैध बाइकों पर सवारियां ढोने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इसमें लिप्त कुछ लोगों ने बैराज पर ही बाइक किराए में देने का धंधा शुरू किया है। सीमा क्षेत्र पर इस तरह की गतिविधियों से सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। कई बार महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ रही है, लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मी चुप्पी साधे हैं।
भारत-नेपाल मार्ग पर बैराज तक सवारी ढोने के लिए ई-रिक्शे चल रहे हैं, लेकिन बैराज से नेपाल के ब्रह्मदेव बाजार तक करीब तीन किमी मार्ग नो मैंस लैंड में होने से वहां आवाजाही के कोई साधन नहीं हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी नेपाल मार्ग के इस हिस्से पर यात्री वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इसका फायदा उठाकर बाइकर्स ने बाइकों पर सवारियां ढोने का धंधा शुरू किया है। तीन किमी के सफर का बीस रुपये प्रति सवारी किराया वसूला जा रहा है। यहां तक कि कुछ धंधेबाजों ने बाइक किराए में देने के लिए बैराज में दुकान तक खोल ली है। जो यात्रियों को गोवा की तर्ज पर घंटे-दो घंटे के लिए बाइकों को मनमाने किराए पर देकर अवैध तरीके से कमाई कर रहे हैं। रविवार को एक बाइकर्स द्वारा महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने मौके पर पुलिस फोर्स भेजा, लेकिन तब तक बाइकर्स मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन