{"_id":"ef473641dc8719966d45fd324f929a6b","slug":"prison-gang-arrived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत आठ लोगों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह के चंगुल से निकाली गई विवाहिता के शनिवार को मुंसिफ न्यायालय टनकपुर में 164 के तहत बयान दर्ज हुए। महिला को पुन: रीड्स संस्था के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
31 दिसंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने कब्रिस्तान के पास महिलाओं को खरीदने और बेचने वाले गिरोह को धर दबोचा था। उनके चंगुल से यूपी निवासी एक विवाहिता को छुड़ाकर रीड़स संस्था के उज्वला पुनर्वास केंद्र को सौंपा। एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू पांडेय ने बताया कि दबोचे गए लोगों के संबंध बनबसा, खटीमा के अलावा राज्य के बाहर भी हैं। जल्द ही इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में यूपी और मध्यप्रदेश पुलिस की मदद ली जाएगी। बताया कि महिला को बेचने वाली महिला सुनीता नाथ उर्फ अनीता उर्फ काली पहले बनबसा के भजनुपर में रहती थी, जो अब राजीव नगर खटीमा में रहती है।
विज्ञापन
उसका साथी पचौरिया नई बस्ती (चकरपुर) खटीमा निवासी रमेश कुमार है। महिला को खरीदने वाले गिरोह का नरेश पटेल संजय नगर तीनमूर्ति के सामने थाना बारादरी बरेली हाल निवासी पकड़िया खटीमा, कुंवर सेन नवाबगंज बरेली, शराफत हुसैन यासीन नगर ईद जागीर नवाबगंज बरेली, सोनी बृजवासी चांद झकरी मोहम्मदी लखीमपुर खीरी, श्यामाचरण दावीखेड़ा नवाबगंज बरेली, पुत्तूलाल दावीखेड़ा नवाबगंज बरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन
मामले की तफतीश प्रभारी थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सात वर्ष से अधिक की सजा का मामला होने के चलते उक्त आठों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शनिवार को पीड़िता के बयान दर्ज कर फिलहाल रीड्स संस्था के सपुर्द किया गया है। परिजनों के आने पर उसे उनके साथ भेज दिया जाएगा।