फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepali woman arrested with hashish

चरस के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Fri, 09 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने नेपाल से लाई गई साढ़े चार किलोग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल की एक नेपाली और भारतीय सिम के अलावा सात हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। बरामद चरस को हरिद्वार पहुंचाया जाना था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना उप निरीक्षक दिवान सिंह, उप निरीक्षक भोपाल सिंह संभल और महिला कांस्टेबल गोविंदी ने बैराज मार्ग पर कैनाल कालोनी के पास थैले में नेपाल की ओर से सामान लेकर बनबसा की ओर आती एक नेपाली महिला को चेकिंग के लिए रोका। उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें पालीथिन में पैक कर रखी गई चार किलो पांच सौ ग्राम चरस मिली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला के पास एक नेपाली मोबाइल का सिम और दो भारतीय मोबाइल के सिम के अलावा करीब सात हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। पकड़ी गई महिला सुनीता पुन (35) है, जो नेपाल के गौराई जिला दांग राप्ती अंचल की रहने वाली है। थानाध्यक्ष यादव ने आरोपी महिला से हुई पूछताछ के बाद बताया कि उक्त महिला को नेपाल में किसी व्यक्ति ने चरस हरिद्वार पहुंचाने के एवज में दस हजार रुपये देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकसी पर उठे सवाल
साढ़े चार किलो चरस बरामदगी की इस घटना ने बॉर्डर पर तैनात पुलिस, कस्टम और एसएसबी की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठता है कि थैले में चरस लेकर महिला आखिर एसएसबी, कस्टम और फिर बैराज पुलिस की चेकपोस्ट को पार कर कैनाल कालोनी तक पहुंची। इन सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के पास इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed