{"_id":"4adf269f90824954416110d7004bfabf","slug":"nepali-passenger-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में नेपाली यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में नेपाली यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में एक नेपाली यात्री और मां पूर्णागिरि धाम में पार्किंग की पर्ची काटने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
टनकपुर डिपो की बस (यूके 07 टीएन/831) बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से टनकपुर पहुंची तो बस में एक यात्री अचेत पड़ा मिला। चालक तारा चंद और परिचालक मो. सिराज ने उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि मृतक के पास मिले आई कार्ड से उसकी शिनाख्त कैलाली (नेपाल) जिला सेती अंचल अतरिया के डांडा चौकी निवासी प्रेम सिंह (45) पुत्र चंद्र सिंह के रूप में हुई है। संभवत: वह दशहरा पर्व मनाने अपने घर नेपाल जा रहा था। कोतवाल ने बताया कि परिचालक से की गई पूछताछ में पता चला है कि मृतक सफर में लगातार उल्टी कर रहा था। बहरहाल नेपाल पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
इधर, मां पूर्णागिरि धाम में पार्किंग बैरियर की पर्ची काटने वाले शहर के लाल इमली पड़ाव निवासी जगदीश प्रसाद (38) पुत्र उर्बी राम के पेट में अचानक दर्द उठा और वह अचेत हो गया। ठुलीगाड़ चौकी की पुलिस ने उसे तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन इससे पहले की उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल ने बताया कि दोनों मृतकों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगी।
विज्ञापन