फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lisa smuggling racket Bndhafod

पहाड़ से लीसा तस्करी के धंधे का भंड़ाफोड़

Sun, 04 Oct 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 04 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों से लीसा तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है। रविवार को पुलिस ने लीसा तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई है। करीब दस लाख रुपये कीमत का अवैध लीसा से लदा ट्रक पकड़ा गया है। अब पुलिस लीसा तस्करी में लिप्त गिरोह का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


पहाड़ में चीड़ के पेड़ों से उत्पादित लीसे का वैधानिक दोहन वन विभाग के माध्यम से होता है, लेकिन इससे इतर जिले में कई लीसा तस्कर गिरोह सक्रिय हैं, जो लीसे का अवैध कारोबार कर सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का चूना लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा अवैध लीसा से लदे ट्रक के पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


चंपावत के देवीधूरा क्षेत्र से खरीदा गया अवैध लीसा एक ट्रक में बरेली ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान विचई तिराहे के पास पकड़ लिया। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि एलपी ट्रक (यूके 04 सीए/1638) में 405 कनस्तर अवैध लीसा बरामद किया गया है। पकड़े गए ट्रक चालक बिंदुखत्ता निवासी मोहन चंद नैनवाल ने बताया कि वह देवीधूरा से यह लीसा बरेली ले जा रहा था। इससे पहले भी वह कई बार देवीधूरा क्षेत्र से अवैध लीसा बरेली पहुंचा चुका है। कोतवाल ने बताया कि कई दिनों से पहाड़ से लीसा तस्करी की सूचना मिल रही थी, लेकिन मामला पकड़ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए ट्रक चालक ने गिरोह के बारे में कई राज बताए हैं, जिसकी पुलिस तस्दीक करने में जुटी है। लीसा का ट्रक पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक हरी राम महर, कांस्टेबल महबूब आलम, बसंत आदि शामिल थे।

वन चौकियों को पार कर टनकपुर तक कैसे पहुंचा ट्रक?
यहां पकड़ा गया लाखों रुपये कीमत का अवैध लीसा से लदा ट्रक आखिर देवीधूरा से टनकपुर तक कैसे पहुंचा? यह एक ऐसा सवाल है जो वन विभाग की कार्यशैली को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर रहा है, यदि पकड़ा गया लीसा देवीधूरा से लाया गया है तो देवीधूरा से टनकपुर तक राजमार्ग पर स्थित वन विभाग की करीब तीन जांच चौकियां हैं, इन चौकियों से ट्रक कैसे पार हुआ इस पर प्रभागीय वनाधिकारी भी हैरानी जता रहे हैं।


जांच कराकर होगी सख्त कार्रवाई
लीसा तस्करी में अल्मोड़ा के एक गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी है। इस गिरोह द्वारा ले जाया जा रहा अवैध लीसा पहले पकड़ा भी जा चुका है। इस ताजा मामले में कौन सा गिरोह सक्रिय है और अवैध लीसा से लदा ट्रक देवीधूरा से टनकपुर तक वन चौकियों से कैसे पार हुआ इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -एके गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी, चंपावत वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed