फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kid's death in the grip of bus

बस की चपेट में आए नेपाली किशोर की मौत

Sat, 01 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sat, 01 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदा बैराज पर पैदल चल रहे पिता और दो पुत्र शनिवार को नेपाली टूरिस्ट बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 12 वर्षीय नेपाली किशोर की खटीमा अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने चालक को पकड़कर बस को कब्जे में ले लिया है।

शनिवार सुबह नेपाल के पोखरा से भारत आ रही नेपाली टूरिस्ट बस संख्या (5ख 7249) कस्टम और इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर चेकिंग कराने के लिए रुकी। चेकिंग के बाद बस से उतरे केशव ढकाल (40) और उसके दो बेटे हिमांशु ढकाल (12) और यश पैदल ही शारदा बैराज पार करने को निकल पड़े।
विज्ञापन


इस बीच, तीनों पिता-पुत्र बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि घायल पिता-पुत्रों को बस के परिचालक और पुलिस के जवानों ने खटीमा अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और भाई को गंभीर हालत के चलते अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed