{"_id":"abec4d7defdd972edc4a07422ab6d632","slug":"huddi-going-ashore-soil-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डी तट पर हो रहा मिट्टी का अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुड्डी तट पर हो रहा मिट्टी का अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों हुड्डी नदी से अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी का खनन कर अन्यत्र बेचा जा रहा है। वहीं, एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर बहने वाली बरसाती हुड्डी नदी पर इन दिनों अवैध खनन करने वालाें का कब्जा है। आनंदपुर गांव के तट से हो रहे खनन कार्य में लगे कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी का खनन कर अन्यत्र बेचकर सरकार को चूना लगा रहे हैं। बता दें कि अब तक हुड्डी नदी से वन विभाग द्वारा खनन की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
ग्रामसभा चंदनी के कुछ संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार के लिए एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने आरबीएम उठाने की अनुमति दी है, किंतु आनंदपुर गांव में ट्रैक्टर स्वामी प्रशासन और वन विभाग की अनुमति के बिना अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। पूर्वी तराई वन प्रभाग के रेंजर सुरेश चंद्र मेंदोला ने मिट्टी खनन से अनभिज्ञता जताते हुए जांच कराने को कहा है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच करा अवैध खनन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पाटी में एसडीएम ने खनन सामग्री जब्त की
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट ने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे खनन कार्य को बंद करा दिया है। सिमलखेत, मूलाकोट, मैरोली, पूनाकोट, गूम आदि स्थानों से रेता बजरी, पत्थर और रोड़ी का लगातार खनन करने की शिकायतें स्थानीय प्रशासन को मिल रही थी। एसडीएम ने सभी स्थानों में एकसाथ छापेमारी कर खनन सामग्री को जब्त कर लिया। जिससे समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के साथ यहां सरकारी तथा गैर सरकारी निर्माण कार्यों की गति में भी असर पड़ा है। एसडीएम ने बताया कि यहां किसी भी व्यक्ति ने प्रशासन से अनुज्ञापत्र नहीं लिया है।