फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four women arrested with charas in Nepal

नेपाल में चरस के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 26 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
 नेपाल की महेंद्रनगर पुलिस ने 16 किलो चरस के साथ एक होटल में ठहरी चार नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस नेपाल से भारत में लाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही नेपाल पुलिस की अनुसंधान टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


नेपाल के महाकाली अंचल पुलिस कार्यालय की औषध अनुसंधान टीम को सूचना मिली कि बस स्टेशन के पास एक होटल में चार महिलाएं ठहरी हैं, जिनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सूचना पर अनुसंधान टीम के उप निरीक्षक धनंजय मल्ल के नेतृत्व में पुलिस ने बस स्टेशन स्थित कोशी मोरंग नामक होटल में छापा मारा तो वहां ठहरी चार महिलाओं के पास से चार-चार किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


उप निरीक्षक मल्ल ने बताया कि महिलाओं से हुई पूछताछ में पता चला कि बरामद चरस को महिलाएं बुटवल से कमर में बांधकर यहां पहुंची और अगले दिन चरस लेकर भारत जाने की उनकी योजना थी। पकड़ी गई महिलाओं में कपिलवस्तु निवासी पवित्रा कुंवर, सुमित्रा विक्र, केशमाया गिरी, अंजु कुंवर शामिल हैं। चारों महिलाओं को गिरफ्तारी के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed