{"_id":"58d7f81c4f1c1b307d1a13c3","slug":"four-women-arrested-with-charas-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में चरस के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल में चरस के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की महेंद्रनगर पुलिस ने 16 किलो चरस के साथ एक होटल में ठहरी चार नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस नेपाल से भारत में लाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही नेपाल पुलिस की अनुसंधान टीम ने उन्हें दबोच लिया।
नेपाल के महाकाली अंचल पुलिस कार्यालय की औषध अनुसंधान टीम को सूचना मिली कि बस स्टेशन के पास एक होटल में चार महिलाएं ठहरी हैं, जिनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सूचना पर अनुसंधान टीम के उप निरीक्षक धनंजय मल्ल के नेतृत्व में पुलिस ने बस स्टेशन स्थित कोशी मोरंग नामक होटल में छापा मारा तो वहां ठहरी चार महिलाओं के पास से चार-चार किलो चरस बरामद हुई।
उप निरीक्षक मल्ल ने बताया कि महिलाओं से हुई पूछताछ में पता चला कि बरामद चरस को महिलाएं बुटवल से कमर में बांधकर यहां पहुंची और अगले दिन चरस लेकर भारत जाने की उनकी योजना थी। पकड़ी गई महिलाओं में कपिलवस्तु निवासी पवित्रा कुंवर, सुमित्रा विक्र, केशमाया गिरी, अंजु कुंवर शामिल हैं। चारों महिलाओं को गिरफ्तारी के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।